NIRF Rankings 2024: एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग में आईआईएम अहमदाबाद को पहला स्थान, देखें टॉप 10 संस्थानों की लिस्ट
Saurabh Pandey | August 12, 2024 | 04:50 PM IST | 2 mins read
एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग के नौवें संस्करण में, तीन नई श्रेणियां श्रेणियां जोड़ी गई हैं। इनमें 'मुक्त विश्वविद्यालय', 'कौशल विश्वविद्यालय' और 'राज्य वित्त पोषित सरकारी विश्वविद्यालय' शामिल हैं।
नई दिल्ली : शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2024 की घोषणा कर दी है। एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2024 की घोषणा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत मंडपम में की, जहां शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार भी मौजूद थे। यह एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग का नौंवा संस्करण है।
एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर जारी की गई है। आईआईटी मद्रास ने समग्र श्रेणी में कॉलेजों/विश्वविद्यालयों की सूची में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया है। एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2024 में आईआईएम अहमदाबाद को पहला स्थान मिला है। देखें टॉप 10 आईआईएम की लिस्ट...
NIRF Rankings 2024: टॉप 10 आईआईएम लिस्ट
रैंक 1- भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद
रैंक 2 - भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर
रैंक 3 - भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझिकोड
रैंक 4 - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
रैंक 5 - भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता
रैंक 6 - भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई
रैंक 7 - भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ
रैंक 8 - भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर
रैंक 9 - एक्सएलआरआई - जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर
रैंक 10 - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बंबई
NIRF Rankings 2024: 16 विभिन्न श्रेणियों के लिए जारी रैंकिंग
शिक्षा मंत्रालय को इस वर्ष 10,885 आवेदन प्राप्त हुए। NIRF रैंकिंग लिस्ट 16 विभिन्न श्रेणियों के लिए जारी की गई हैं। इस वर्ष तीन नई श्रेणियां- राज्य विश्वविद्यालय, कौशल विश्वविद्यालय और मुक्त विश्वविद्यालय जोड़ी गई हैं। अन्य श्रेणियों में विश्वविद्यालय, कॉलेज, अनुसंधान संस्थान, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, चिकित्सा, दंत चिकित्सा, कानून, वास्तुकला और योजना, कृषि और संबद्ध क्षेत्र और नवाचार शामिल हैं।
NIRF Ranking 2024: टॉप लॉ कॉलेज
रैंक 1 - नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
रैंक 2 - नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली
रैंक 3 - नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद
रैंक 4 - पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय, कोलकाता
रैंक 5 - सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे
NIRF Ranking 2024: टॉप रिसर्च संस्थान
रैंक 1 - भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
रैंक 2 - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
रैंक 3 - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
रैंक 4 - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बम्बई
रैंक 5 - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर
Also read NIRF Rankings 2024: एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग nirfindia.org पर जारी, देखें टॉप मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट
NIRF Ranking 2024: भारत के टॉप 10 विश्वविद्यालय
1. भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
2. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
3. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
4. मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी, मणिपाल
5. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी
6. दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
7. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
8. अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ
9. जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
10. वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम