Trusted Source Image

MHT CET PCM,PCB Results 2024: एमएचटी सीईटी पीसीएम-पीसीबी रिजल्ट डेट जारी, 12 जून तक नतीजे

Saurabh Pandey | May 31, 2024 | 01:43 PM IST | 2 mins read

इस वर्ष एमएचटी सीईटी 2024 परीक्षा 30 सत्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षाओं के लिए उपयोग किए गए प्रश्नों की कुल संख्या 5100 थी, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान विषय शामिल थे।

एमएचटी सीईटी पीसीएम-पीसीबी रिजल्ट डेट जारी हो गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमएचटी सीईटी पीसीएम-पीसीबी रिजल्ट डेट जारी हो गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम), और भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) ग्रुप्स के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएचटी सीईटी) रिजल्ट 2024 डेट घोषित कर दी है। एमएचटी सीईटी स्कोरकार्ड 12 जून 2024 को या उससे पहले जारी किए जाएंगे। एमएचटी सीईटी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

एमएचटी सीईटी 2024 22 अप्रैल से 30 अप्रैल (पीसीबी ग्रुप) और 2 मई से 16 मई, 2024 (पीसीएम ग्रुप) तक आयोजित किया गया था। एमएचटी-सीईटी परीक्षा 30 सत्रों में आयोजित की गई थी। एमएचटी सीईटी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी।

एमएचटी सीईटी परीक्षाओं के लिए उपयोग किए गए प्रश्नों की कुल संख्या 5100 थी जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान विषय शामिल थे। 5100 प्रश्नों में से केवल 47 यूनिक प्रश्न आईडी आपत्तियां वैध पाई गईं।

एमएचटी सीईटी 2024 आंसर की 21 मई को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो पीसीबी के लिए 24 मई और पीसीएम ग्रुप के लिए 26 मई को बंद कर दी गई थी। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार परिवर्तनों को डेटाबेस में शामिल किया जाएगा।

Also read BITSAT Result 2024: बिट्स पिलानी ने बिटसैट सत्र-1 परिणाम तिथि में किया बदलाव, 4 जून को आएगा रिजल्ट

MHT CET Result 2024: रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
  • होम पेज पर पीसीएम, पीसीबी ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम प्रदर्शित होगा।
  • अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications