MHT CET Answer Key 2025: एमएचटी सीईटी पीसीबी आंसर की cetcell.mahacet.org पर जारी; 21 मई तक दर्ज कराएं चुनौती
Abhay Pratap Singh | May 19, 2025 | 01:10 PM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.
Download Ebook
नई दिल्ली:
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने आज यानी 19 मई को पीसीबी ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी उत्तर कुंजी 2025 जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाकर एमएचटी सीईटी प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमएचटी सीईटी पीसीबी आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। कैंडिडेट प्रति प्रश्न 1,000 रुपए शुल्क का भुगतान करके 19 मई से 21 मई तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आंसर की के साथ ही प्रश्न पत्र और अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया भी जारी कर दी गई है।
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
MHT CET 2027: High Scoring Chapters and Topics | Important Formulas and Short Notes
Admission Alert : ITM Skills University
एमएचटी सीईटी आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद पीसीबी ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी फाइनल आंसर की 2025 जारी की जाएगी। एमएचटी सीईटी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर एमएचटी सीईटी पीसीबी रिजल्ट 2025 घोषित किया जाएगा।
Also read Maharashtra HSC Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक hscresult.mahahsscboard.in पर एक्टिव
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (पीसीबी ग्रुप) का आयोजन 9 अप्रैल से 17 अप्रैल (10 और 14 अप्रैल, 2025 को छोड़कर) तक किया गया था। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सीबीटी मोड में कराई गई थी।
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) का आयोजन महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, कानून, कृषि और होटल प्रबंधन जैसे विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
MHT CET Answer Key 2025 for PCB group: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एमएचटी सीईटी उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
- पीसीबी ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी उत्तर कुंजी 2025 पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट करें और एमएचटी सीईटी प्रोविजनल उत्तर कुंजी प्रदर्शित होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार