MHT CET Result 2024: एमएचटी सीईटी परिणाम cetcell.mahacet.org पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | June 16, 2024 | 06:09 PM IST | 2 mins read

एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2024 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए एमएचटी सीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

Most Scoring Concepts For MHT CET 2027

Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.

Download Ebook
एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2024 maharashtracet.org पर जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने आज यानी 16 जून को पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर एमएचटी सीईटी 2024 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

एमएचटी सीईटी पीसीएम, पीसीबी ग्रुप परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को MHT CET 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। MHT CET 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार कुल अंक, विषयवार अंक और प्राप्त प्रतिशत देख सकते हैं।

एमएचटी सीईटी 2024 परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान की ओर से काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। एमएचटी सीईटी काउंसलिंग महाराष्ट्र के विभिन्न भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। एमएचटी सीईटी परिणाम 2024 के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

Also read AU PGAT 2024 Exam Schedule: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी परीक्षा शेड्यूल allduniv.ac.in पर जारी

पीसीबी समूह और पीसीएम समूह के लिए MHT CET 2024 परीक्षा 22 अप्रैल से 17 मई तक आयोजित की गई थी। एमएचटी सीईटी स्कोर 2024 में दो या दो से अधिक उम्मीदवारों द्वारा समान अंक हासिल करने पर महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा लागू टाई-ब्रेकिंग नियम का पालन किया जाएगा।

MHT CET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कैंडिडेट एमएचटी सीईटी काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। छात्रों को अंतिम तिथि से पहले MHT CET काउंसलिंग पंजीकरण और विकल्प भरना होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MHT CET Result 2024: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार एमएचटी सीईटी स्कोर 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org 2024 पर जाएं।
  • इसके बाद, MHT CET परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडों में अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • इसके अलावा कैप्चा कोड भी दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
  • एमएचटी सीईटी परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अभ्यर्थी सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]