MH Nursing CET Answer Key 2024: एमएच नर्सिंग सीईटी उत्तर कुंजी cetcell.mahacet.org पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | June 7, 2024 | 06:07 PM IST | 2 mins read
एमएच नर्सिंग सीईटी 2024 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा आज यानी 7 जून को एमएच नर्सिंग सीईटी 2024 आंसर जारी कर दी गई है। एमएच नर्सिंग सीईटी परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर एमएस नर्सिंग सीईटी आंसर की 2024 देख सकते हैं।
एमएच नर्सिंग सीईटी 2024 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। टेस्ट सेल की ओर से उम्मीदवारों को एमएच नर्सिंग सीईटी प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, प्रश्न पत्र और मॉडल उत्तर कुंजी 7 जून से 9 जून 2024 तक ऑनलाइन माध्यम में उपलब्ध रहेगी। आगे बताया गया कि, उम्मीदवार 7 जून से 9 जून तक एमएच नर्सिंग सीईटी प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।
Also read MH 5-year LLB CET 2024 Answer Key: महाराष्ट्र 5-वर्षीय एलएलबी सीईटी आंसर-की जारी; परिणाम तिथि 16 जून
एमएच नर्सिंग प्रोविजनल आंसर की 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए कैंडिडेट को प्रति प्रश्न 1,000 रुपये (नॉन रिफंडेबल) शुल्क का भुगतान करना होगा। प्राप्त चुनौतियों की समीक्षा के बाद एमएच नर्सिंग फाइनल उत्तर कुंजी 2024 और एमएच नर्सिंग परिणाम 2024 घोषित किया जाएगा।
एमएच-नर्सिंग सीईटी-2024 प्रवेश परीक्षा शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा सेल, मुंबई के माध्यम से प्रथम वर्ष बीएससी नर्सिंग, सहायक नर्सिंग एवं मिडवाइफरी (एएनएम) और सामान्य नर्सिंग एवं मिडवाइफरी (जीएनएम) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई है। एमएच नर्सिंग सीईटी एग्जाम 6 मई 2024 को आयोजित की गई थी।
MH Nursing CET Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
एमएच नर्सिंग सीईटी-2024 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर उत्तर कुंजी जांचने के लिए उपलब्ध संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और साइन-इन बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, स्क्रीन पर एमएच नर्सिंग सीईटी प्रोविजनल उत्तर कुंजी दिखाई देगी।
- कैंडिडेट प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करके आपत्ति उठा सकते हैं।
- अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल