Trusted Source Image

MH Nursing CET 2024: एमएच नर्सिंग सीईटी पंजीकरण का कल आखिरी दिन; इस लिंक से करें आवेदन

Santosh Kumar | April 24, 2024 | 10:17 PM IST | 2 mins read

सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है। जबकि एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया के लिए 800 रुपये का भुगतान करना होगा।

Back

MHT CET 2026 College Predictor

Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.

Try Now
एमएच नर्सिंग सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 बार बढ़ाई जा चुकी है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमएच नर्सिंग सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 बार बढ़ाई जा चुकी है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र द्वारा एमएएच नर्सिंग सीईटी 2024 पंजीकरण विंडो कल यानी 25 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार किसी कारणवश अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं, वे एमएएच की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एमएच नर्सिंग सीईटी परीक्षा 7 मई को आयोजित की जाएगी।

सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है। जबकि एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया के लिए 800 रुपये का भुगतान करना होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।

एमएच नर्सिंग सीईटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। बता दें कि एमएच नर्सिंग सीईटी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख तीन बार बढ़ाई जा चुकी है। आयोग ने कहा है कि 25 अप्रैल के बाद कोई अतिरिक्त विस्तार नहीं किया जाएगा।

MAH Nursing CET 2024: पात्रता मानदंड

जो उम्मीदवार एमएच सीईटी सेल 2024 नर्सिंग में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें अधिकारियों द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए विवरण से अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं-

  • उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों का जन्म 31 दिसंबर 2007 को या उससे पहले होना चाहिए और उनके पास महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी अधिवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त प्राधिकारी से अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र) विषयों के साथ एचएससी परीक्षा (कक्षा 12) पूरी करनी होगी।
  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को योग्यता परीक्षा में कुल मिलाकर न्यूनतम 45% अंक और आरक्षित उम्मीदवारों के लिए 40% अंक प्राप्त करने होंगे।

Also readIPU CET 2024 Admit Card: इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड ipu.ac.in पर जारी

MH Nursing CET 2024: आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से एमएच नर्सिंग सीईटी 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • Homepage पर दिए गए 'CETs' टैब पर क्लिक करें और 2024-25 चुनें।
  • नया पेज खुलेगा, नए उम्मीदवारों को पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।
  • महत्वपूर्ण क्रेडेंशियल दर्ज करके फॉर्म पूरा करें और दस्तावेज़ जमा करें।
  • आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए रसीद डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications