Trusted Source Image

MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग की डेट कल तक बढ़ी, अधिसूचना जारी

Santosh Kumar | August 17, 2026 | 07:37 PM IST | 2 mins read

जो उम्मीदवार नीट यूजी 2026 में क्वालीफाई कर चुके हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लॉग इन करके चॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया mcc.nic.in पर जारी है। (प्रतीकात्मक-मैग्नीफिक)
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया mcc.nic.in पर जारी है। (प्रतीकात्मक-मैग्नीफिक)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, अब उम्मीदवार 18 अगस्त को रात 11:59 बजे तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे। नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी है।

इससे पहले, चॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया 17 अगस्त को शाम 6 बजे खत्म होने वाली थी। हालांकि, अब इसकी समय-सीमा कल यानी 18 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। चॉइस लॉक करने की सुविधा 17 अगस्त को शाम 5:30 बजे से शुरू हो गई है।

राउंड 1 हेतु विकल्प भरने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। विकल्प सेव करने के बाद, उन्हें तय समय सीमा के भीतर लॉक करना अनिवार्य है, क्योंकि सीट अलॉटमेंट इन्हीं प्राथमिकताओं के आधार पर होगा।

MCC NEET UG Counselling 2026: रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हुई

जो उम्मीदवार नीट यूजी 2026 में क्वालीफाई कर चुके हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लॉग इन करके चॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। राउंड 1 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अगस्त को ही पूरी हो चुकी है।

नीट यूजी 2026 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है; संशोधित शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट का नतीजा 19 अगस्त को जारी होने की संभावना है।

Also readNEET PG 2026 City Slip: नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप natboard.edu.in पर जारी, 30 अगस्त को होगी परीक्षा

MCC NEET UG Counselling 2026: काउंसलिंग संबंधी निर्देश

जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट होगी, उन्हें कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए तय समय-सीमा का पालन करना होगा। एमसीसी ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एम्स और जिपमर जैसे संस्थानों के साथ-साथ 15% ऑल इंडिया कोटा के तहत एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन नीट यूजी काउंसलिंग के जरिए दिया जाता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]