MCC NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 शेड्यूल mcc.nic.in पर जारी, 29 सितंबर से करें पंजीकरण
Abhay Pratap Singh | September 21, 2025 | 12:00 PM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग 2025 कार्यक्रम में संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन, ऑनलाइन पंजीकरण, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग, सीट आवंटन परिणाम, आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन शामिल है।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 29 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर शुरू होगी।
एमसीसी द्वारा नीट काउंसलिंग प्रक्रिया मुख्यतः ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटें और डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ईएसआईसी/ एएफएमसी, एम्स, जिपमर, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में 100% सीटों के लिए शुरू है।
नीट यूजी राउंड 3 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर है। नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए उम्मीदवारों को गैर-वापसी योग्य काउंसलिंग शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
MCC NEET UG Counselling 2025 Registration: पंजीकरण प्रक्रिया
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एमसीसी के आधिकारिक वेबपेज mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, यूजी मेडिकल टैब पर क्लिक करें।
- नए पंजीकरण - नीट काउंसलिंग 2025 राउंड 3 लिंक पर क्लिक करें।
- नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- पंजीकरण फॉर्म भरें और आवश्यक राशि का भुगतान करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
एमसीसी नीट काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को नीट यूजी एडमिट कार्ड, नीट यूजी स्कोरकार्ड, कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर, और जाति या दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) की आवश्यकता होगी।
MCC NEET UG Counselling 2025 Round 3 Schedule: एमसीसी नीट राउंड 3 शेड्यूल
नीचे सारणी में एमसीसी नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल जांच सकते हैं:
| नीट यूजी राउंड 3 शेड्यूल | तिथियां |
|---|---|
|
संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन
|
27 सितंबर से 28 सितंबर, 2025 तक
|
| पंजीकरण और भुगतान |
29 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2025
|
|
विकल्प भरना/लॉक करना
|
30 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2025 तक (भुगतान सुविधा 5 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3:00 बजे/ रात 11:55 बजे तक)
|
| नीट सीट आवंटन अंतिम परिणाम | 8 अक्टूबर, 2025 |
|
आवंटित कॉलेज को रिपोर्ट करना
|
9 अक्टूबर से 17 अक्टूबर, 2025
|
|
दस्तावेज सत्यापन
|
20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार