MCC NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी; राउंड 2 रजिस्ट्रेशन 4 सितंबर से

Santosh Kumar | September 1, 2025 | 11:59 AM IST | 2 mins read

जारी शेड्यूल के अनुसार, एमसीसी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए सीट मैट्रिक्स भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा 3 सितंबर को जारी की जाएगी।

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
नीट यूजी राउंड 2 पंजीकरण प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऑनलाइन होगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। राउंड 2 के लिए पंजीकरण अब 4 सितंबर, 2025 से शुरू होगा, जो पहले 29 अगस्त, 2025 से शुरू होने वाला था। पंजीकरण प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को अपने नीट यूजी 2025 रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदन करना होगा। यह राउंड उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्हें राउंड 1 में सीट नहीं मिल पाई थी या जो अपनी आवंटित सीट को अपग्रेड करना चाहते हैं।

जारी शेड्यूल के अनुसार, एमसीसी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए सीट मैट्रिक्स भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा 3 सितंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया 4 से 9 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे तक चलेगी।

MCC NEET UG Counselling 2025: राउंड 2 सीट अलॉटमेंट डेट

भुगतान की सुविधा 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेगी। चॉइस फिलिंग 5 से 9 सितंबर को रात 11:55 बजे तक की जा सकेगी, जबकि चॉइस लॉकिंग की सुविधा 9 सितंबर को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

सीट आवंटन प्रक्रिया 10 और 11 सितंबर को होगी और परिणाम 12 सितंबर को जारी किया जाएगा। आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग 13 से 19 सितंबर तक होगी। उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 20 और 21 सितंबर को किया जाएगा।

Also read NBEMS NEET PG 2025 Answer Key: नीट पीजी आंसर की, रिस्पॉन्स शीट natboard.edu.in पर जारी, जानें डाउनलोड प्रोसेस

NEET UG 2025 Counselling: राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड शेड्यूल

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में नीट यूजी काउंसलिंग 2025 का आगामी शेड्यूल देख सकते हैं-

नीट यूजी काउंसलिंग (राउंड 3 शेड्यूल) डेट और टाइम

सीट मैट्रिक्स का सत्यापन

23 सितंबर 2025

पंजीकरण/भुगतान

24 से 29 सितंबर 2025 (दोपहर 12 बजे तक)

भुगतान 29 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध

चॉइस फिलिंग

24 से 29 सितंबर 2025 (रात 11:55 बजे तक)

चॉइस लॉकिंग

29 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक

सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग

30 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025

परिणाम

3 अक्टूबर 2025

रिपोर्टिंग

4 से 10 अक्टूबर 2025

संस्थानों द्वारा जॉइन किए उम्मीदवारों का डाटा सत्यापन

11 से 13 अक्टूबर 2025

स्ट्रे वैकेंसी राउंड शेड्यूल


सीट मैट्रिक्स का सत्यापन

13 अक्टूबर 2025

पंजीकरण/भुगतान

14 से 16 अक्टूबर 2025 (दोपहर 3 बजे तक)

भुगतान 16 अक्टूबर 2025 को शाम 6 बजे तक

चॉइस फिलिंग

14 से 17 अक्टूबर 2025 (सुबह 8:00 बजे तक)

चॉइस लॉकिंग

16 अक्टूबर 2025 को रात 8 बजे से 17 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक

सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग

17 अक्टूबर 2025

परिणाम

18 अक्टूबर 2025

रिपोर्टिंग

19 से 25 अक्टूबर 2025

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]