NEET PG Counselling 2025: एमसीसी नीट पीजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग और लॉकिंग कल से शुरू, प्रक्रिया और लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | November 16, 2025 | 01:21 PM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग 2025 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 21 से 27 नवंबर तक प्रवेश लेना होगा।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा नीट पीजी काउंसलिंग 2025 (NEET PG Counselling 2025) राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 18 नवंबर तक अपने विकल्प भर और चॉइस लॉक कर सकते हैं।
एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2025 संशोधित शेड्यूल के अनुसार, विकल्प लॉक करने की प्रक्रिया 18 नवंबर को शाम 4:00 बजे से शुरू होगी। नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 20 नवंबर को जारी किया जाएगा और उम्मीदवारों को 21 से 27 नवंबर तक आवंटित संस्थानों में प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग करनी होगी।
नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग 2025 के तहत दाखिला लेने वाले सीट आवंटित उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 28 से 30 नवंबर तक किया जाएगा। शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम में अखिल भारतीय कोटा तथा 100% डीम्ड एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश हेतु नीट पीजी काउंसलिंग 2025 आयोजित की जाती है।
एमसीसी नीट पीजी 2025 काउंसलिंग कुल तीन राउंड और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एमसीसी की वेबसाइट पर विजिट करें।
NEET PG Counselling 2025 Choice Filling: विकल्पों को संशोधित कैसे करें?
नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए विकल्प संशोधित करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- कैंडिडेट नीट पीजी रोल नंबर, पासवर्ड व सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करें।
- विकल्प भरने की सूची देखने के लिए ‘‘Modify Selected Options’ टैब पर क्लिक करें।
- यह सुनिश्चित करने के लिए कि भरी गई प्राथमिकताएं उपयोगी हैं, विकल्पों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें।
- क्रम बदलने के लिए उन पर क्लिक करें, फिर उन्हें खींचकर (ड्रैग एंड ड्रॉप) व्यवस्थित करें।
- सीट पाने की संभावना बढ़ाने के लिए सूची में से जितनी संभव हो उतनी प्राथमिकताएं जोड़ें।
- विंडो में सभी परिवर्तनों की समीक्षा करें और जांच करें।
- नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया में भरे गए विकल्पों को सहेजने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार