MCC NEET MDS Counselling 2024: नीट एमडीएस काउंसलिंग स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज
Abhay Pratap Singh | October 16, 2024 | 11:31 AM IST | 1 min read
एमसीसी नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया 17 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से आज यानी 16 अक्टूबर को नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर एमडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एमसीसी नीट एमडीएस काउंसलिंग शेड्यूल 2024 के अनुसार, रजिस्ट्रेशन विंडो दोपहर 3 बजे तक खुली रहेगी, जबकि स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक आज शाम 6 बजे तक शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। कैंडिडेट को नीट एमडीएस काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन मोड में जमा करना होगा।
काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, पंजीकृत उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक कोर्स और कॉलेज के विकल्प भर सकते हैं। नीट एमडीएस काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर को की जाएगी और नीट एमडीएस सीट आवंटन परिणाम 18 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही अखिल भारतीय कोटा (AIQ) या राज्य कोटा काउंसलिंग के माध्यम से सीट हासिल कर ली है, जिनमें निजी या डीम्ड कोटा सीटें भी शामिल हैं, वे स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं।
बता दें कि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मेडिकल की रिक्त सीटों को भरने के लिए सभी श्रेणियों के लिए NEET MDS 2024 कट-ऑफ को 21.692 प्रतिशत तक कम कर दिया। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NEET MDS Counselling 2024: आवेदन कैसे करें?
एमसीसी काउंसलिंग के लिए आवेदन पत्र भरने के चरण नीचे देख सकते हैं:
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- एमडीएस टैब पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार ‘न्यू रजिस्ट्रेशन 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें, फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार