Saurabh Pandey | May 21, 2024 | 12:13 PM IST | 2 mins read
एमबीएसई एचएसएसएलसी (कक्षा 12वीं) परिणाम 2024 ऑनलाइन जारी किया गया है। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं की मूल स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

नई दिल्ली : मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएसई) ने आज यानी 21 मई को मिजोरम बोर्ड एचएसएसएलसी (कक्षा 12) रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। मिजोरम बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम 2024 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 78.04% है। इसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.79% और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.32% है। छात्र एमबीएसई एचएसएसएलसी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in और mbseonline.com के माध्यम से मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस वर्ष कुल 11,994 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 11,824 छात्र मिजोरम एचएसएसएलसी परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए और 9,227 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार संपर्क नंबर - 9863883041 और 9863722521 का उपयोग करके कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से कार्यालय समय के दौरान एमबीएसई 12वीं परिणाम 2024 भी प्राप्त कर सकते हैं।
एमबीएसई एचएसएसएलसी रिजल्ट 2024 आर्ट्स स्ट्रीम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.71% है। जिसमें से लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.32% और लड़कियों का 80.06% है।
एमबीएसई एचएसएसएलसी (कक्षा 12वीं) परिणाम 2024 ऑनलाइन जारी किया गया है। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं की मूल स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकेंगे। मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 28 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी।
Also read RBSE 12th Result 2024 (Out) Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स जानें