Trainee Doctor Suicide: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान
Press Trust of India | September 16, 2024 | 12:16 PM IST | 1 min read
मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि नवदीप द्वारा उनकी कॉल का जवाब नहीं देने पर उसके माता-पिता ने उसके दोस्त से उसका पता लगाने को कहा था।
नई दिल्ली : मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, सेंट्रल दिल्ली के एक 25 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर ने रविवार रात अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
दरअसल शाम करीब 7:10 बजे मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) द्वितीय वर्ष के छात्र के आत्महत्या करने की घटना सामने आई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान नवदीप के रूप में हुई है।
मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि नवदीप द्वारा उनकी कॉल का जवाब नहीं देने पर उसके माता-पिता ने उसके दोस्त से उसका पता लगाने को कहा था।
नवदीप के हॉस्टल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। उन्होंने कहा, इसे तोड़ा गया और वह लटका हुआ पाया गया। जांच की कार्रवाई चल रही है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info की मदद ले सकते हैं।
इसके अलावा, 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं। आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर लिंक पर उपलब्ध हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच