Marwadi University Placement 2025: मारवाड़ी विवि में 65 छात्रों को मिला प्लेसमेंट, उच्चतम पैकेज 15 लाख रुपए
Abhay Pratap Singh | October 28, 2025 | 03:39 PM IST | 2 mins read
इंजीनियरिंग, प्रबंधन और कंप्यूटर एप्लीकेशन के छात्रों ने 7.05 लाख रुपए प्रति वर्ष के औसत पैकेज पर राष्ट्रीय कंपनियों में नौकरियां हासिल की।
नई दिल्ली: मारवाड़ी विश्वविद्यालय (Marwadi University), गुजरात ने 2026 के पासआउट बैच के लिए शानदार प्लेसमेंट सफलता हासिल की है। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी प्लेटमेंट में केवल दो दिनों के भीतर 65 छात्रों को औसतन 7.05 लाख रुपए वार्षिक पैकेज के साथ नौकरी के अवसर प्राप्त हुए।
आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि, प्लेसमेंट अभियान में ज़ीउस लर्निंग, अर्माकुनी, एडु-वर्सिटी, मोविडू टेक्नोलॉजीज, ग्लोलॉजिक्स सॉल्यूशंस, मिट्स्योर टेक्नोलॉजीज, बॉश रेक्सरोथ सहित कई राष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और कंप्यूटर एप्लीकेशन स्ट्रीम के छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां मिली।
आगे कहा गया कि, इस वर्ष का उच्चतम पैकेज 15 लाख रुपए प्रति वर्ष रहा है, जो संस्थान में विकसित की जा रही प्रतिभाओं की क्षमता को दर्शाता है। यह प्लेसमेंट मारवाड़ी विश्वविद्यालय के सख्त प्रशिक्षण, सतत मार्गदर्शन और उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार करने पर इसके विशेष फोकस को दर्शाता है।
प्रेस रिलीज के अनुसार, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने प्री-प्लेसमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रमों, मॉक इंटरव्यू, व्यक्तित्व विकास सत्रों और उद्योग संपर्क के माध्यम से इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन प्रयासों ने छात्रों को शीर्ष भर्तीकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और बेहतर करियर अवसर प्राप्त करने में सक्षम बनाया है।
मारवाड़ी विश्वविद्यालय के प्रोवोस्ट डॉ आरबी जडेजा ने कहा, “यह प्लेसमेंट सफलता हमारे छात्रों के संयुक्त समर्पण और हमारे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रभावशीलता को दर्शाती है। नवाचार, नेतृत्व और उत्कृष्टता को आगे बढ़ाकर, हम अपने छात्रों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने और देश के प्रतिभा पूल में योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
विश्वविद्यालय लगातार अपनी उद्योग साझेदारियों को मजबूत करने और प्रशिक्षण ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है, ताकि छात्रों को नौकरी के बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिल सके। मारवाड़ी विश्वविद्यालय की यह प्लेसमेंट सफलता अगली पीढ़ी के नेताओं और नवप्रवर्तकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अगली खबर
]DSSSB Manager Admit Card 2025: डीएसएसएसबी मैनेजर एडमिट कार्ड dsssb.delhi.gov.in पर जारी, परीक्षा 30 अक्टूबर को
डीएसएसएसबी मैनेजर टियर 2 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता जैसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी की जांच कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच