Trusted Source Image

Maharashtra TET Paper Leak: टीईटी पेपर लीक मामले में फरार आरोपी की पत्नी बिहार से गिरफ्तार

Abhay Pratap Singh | June 30, 2026 | 08:29 PM IST | 1 min read

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला को ट्रांजिट रिमांड पर भिवंडी लाया गया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां महिला को 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में अबतक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में अबतक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी पुलिस ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में एक फरार आरोपी की पत्नी को बिहार से गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र टीईटी 2026 पेपर लीक मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला को ट्रांजिट रिमांड पर भिवंडी लाया गया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां महिला को 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

महाराष्ट्र में 28 जून, 2026 (रविवार) को होने वाली परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को टीईटी का प्रश्नपत्र लीक होने का पता चला था, जिसके बाद प्राधिकारियों को परीक्षा स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने भिवंडी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

Also readMaharashtra TET Paper Leak: टीईटी प्रश्नपत्र लीक को लेकर कांग्रेस ने ठाणे में 'छात्रों की गूंज' प्रदर्शन किया

टीईटी पेपर लीक मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। प्राथमिक जांच से इसमें किसी अंतरराज्यीय गिरोह के शामिल होने के संकेत मिले हैं। पुलिस के अनुसार, प्रश्नपत्र कहीं और छपे थे और उन्हें ले जाते समय रास्ते में ही लीक कर दिया गया था।

इस संबंध में कोंगांव पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), महाराष्ट्र प्रतियोगी परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 और महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, बोर्ड और अन्य निर्दिष्ट परीक्षा कदाचार रोकथाम अधिनियम, 1982 के तहत एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications