Maharashtra TET 2024: महाराष्ट्र टीईटी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज होगी समाप्त, mahatet.in पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | September 30, 2024 | 10:02 AM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र टीईटी पंजीकरण फॉर्म 2024 भरने वाले उम्मीदवारों के लिए शुल्क भुगतान विंडो भी आज ही बंद कर दी जाएगी।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, पुणे की ओर से आज यानी 30 सितंबर को महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (Maharashtra TET 2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। अभी तक आवेदन नहीं करने वाले पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाकर महाराष्ट्र टीईटी फॉर्म भर सकते हैं।
महाराष्ट्र टीईटी 2024 शेड्यूल के अनुसार, पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए शुल्क भुगतान विंडो भी आज बंद की जाएगी। महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू की गई थी। महाराष्ट्र टीईटी एडमिट कार्ड उम्मीदवार 28 अक्टूबर से 10 नवंबर तक लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा 11 नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Maharashtra TET 2024 Exam Date: परीक्षा शुल्क
आवेदन से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क और पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए:
पेपर 1 या पेपर 2 (केवल एक पेपर) के लिए -
एससी/ एसटी/ दिव्यांग (40% या अधिक) कैटेगरी के उम्मीदवारों को 700 और अन्य उम्मीदवारों जैसे वीजेए/ डीटीए, एनटी-बी, एनटी-सी, एनटी-डी, एसबीसी, ओबीसी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, ओपन श्रेणियां के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।
पेपर 1 और पेपर 2 (दोनों पेपर) के लिए -
एससी/ एसटी/ दिव्यांग (40% या अधिक) कैटेगरी के उम्मीदवारों को 900 रुपये और अन्य श्रेणी के उम्मीदवार जैसे वीजेए/डीटीए, एनटी-बी, एनटी-सी, एनटी-डी, एसबीसी, ओबीसी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, ओपन श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 1,200 रुपये है।
MAHA TET 2024 Latest News: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एमएएचए टीईटी 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- महाराष्ट्र टीईटी की आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाएं।
- लॉगिन टैब पर क्लिक करें और फिर ‘नया पंजीकरण’ पर विजिट करें।
- अपना लॉगिन विवरण जनरेट करने के लिए पंजीकरण फॉर्म भरें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल