Maharashtra SSC 10th Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे होगा जारी
Saurabh Pandey | May 12, 2025 | 02:31 PM IST | 1 min read
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं या एसएससी परीक्षा 21 फरवरी से 17 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 16,11,610 विद्यार्थी, जिनमें 8,64,120 लड़के, 7,47,471 लड़कियां और 19 ट्रांसजेंडर शामिल थे।
नई दिल्ली : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) कल यानी 13 मई को महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी (कक्षा 10) के नतीजे घोषित करेगा। एमएसबीएसएचएसई कक्षा 10वीं के नतीजे दोपहर 1 बजे आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org, sscresult.mahahsscboard.in और results.digilocker.gov.in पर जारी किए जाएंगे, जहां से विद्यार्थी इसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी (कक्षा 10वीं) रिजल्ट के लिए मार्कशीट की ऑनलाइन घोषणा से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जहां एमएसबीएसएचएसई के अधिकारी स्कूलों और लड़कियों बनाम लड़कों के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन के बारे में विवरण साझा करेंगे। पिछले वर्ष 2024 में महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 95.91 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
Maharashtra ssc 10th result: पासिंग मार्क्स
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने और आंतरिक और बाहरी दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
Maharashtra SSC 10th Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sscresult.mahahsscboard.in पर जाएं।
- होमपेज पर महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक फील्ड में छात्र का रोल नंबर, माता का नाम दर्ज करें।
- अब सबमिट करने के लिए व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
- आपका महाराष्ट्र एसएससी परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
महाराष्ट्र एसएससी परिणाम का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें।
Maharashtra SSC Exam Date 2025: परीक्षा कब हुई थी?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं या एसएससी परीक्षा 21 फरवरी से 17 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 16,11,610 विद्यार्थी, जिनमें 8,64,120 लड़के, 7,47,471 लड़कियां और 19 ट्रांसजेंडर शामिल थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार