Central School Control Room: महाराष्ट्र नगर निगम ने छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नियंत्रण कक्ष शुरू किया
Press Trust of India | September 8, 2024 | 03:55 PM IST | 2 mins read
यह कदम पिछले महीने बदलापुर क्षेत्र में एक स्कूल के शौचालय में चार वर्षीय दो बच्चियों के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न मामले के बाद उठाया गया है।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा भयंदर नगर निगम (MBMC) ने छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए ‘केंद्रीय विद्यालय नियंत्रण कक्ष’ की शुरुआत की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से नगर निगम के स्कूलों में सीसीटीवी फुटेज की निगरानी की जाएगी।
यह कदम पिछले महीने जिले में बदलापुर क्षेत्र में एक स्कूल के शौचालय में एक व्यक्ति द्वारा चार वर्षीय दो बच्चियों के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के मामले के बाद उठाया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पांच सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एमबीएमसी के ‘केंद्रीय विद्यालय नियंत्रण कक्ष’ का उद्घाटन किया।
शनिवार को जारी एक नागरिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मीरा भयंदर इलाके में भारत रत्न लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में स्थित यह सुविधा छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नगर निगम के स्कूलों में सीसीटीवी फुटेज की निगरानी के लिए बनाई गई है। शुरुआत में नगर निगम के स्कूलों पर ध्यान केंद्रित रहेगा तथा भविष्य में इसमें निजी संस्थानों को भी शामिल करने की योजना है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री शिंदे ने छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के महत्व पर विशेष रूप से गलत गतिविधियों को रोकने के लिए वास्तविक समय सीसीटीवी निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अन्य नगर निगमों से पूरे महाराष्ट्र में शैक्षणिक सुरक्षा मानकों को बढ़ाने के लिए एमबीएमसी के मॉडल को अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीएम ने स्कूलों को कर्मचारियों की पृष्ठभूमि की गहन जांच करने और शिकायतों की रिपोर्टिंग की सुविधा के लिए शिकायत पेटी लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने कड़े नियमों और ‘शक्ति’ कानून के माध्यम से छात्र सुरक्षा के लिए राज्य की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला।
नगर आयुक्त संजय काटकर ने कहा कि नियंत्रण कक्ष लगभग 1,000 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी कर सकता है। यह लगभग 10,000 छात्रों वाले 36 नगर निगम स्कूलों में स्थापित 200 कैमरों की फुटेज की निगरानी करेगा। नियंत्रण कक्ष छात्रों, अभिभावकों और स्कूल कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित शिक्षण वातावरण प्रदान करने का वादा करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा