Abhay Pratap Singh | August 23, 2024 | 02:18 PM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी, एचएससी पूरक परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और माता के नाम की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने आज 23 अगस्त को महाराष्ट्र कक्षा 10 (SSC) और कक्षा 12 (HSC) पूरक परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी सप्लीमेंट्री 2024 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी 2024 पूरक परिणाम डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और माता के नाम की आवश्यकता होगी। महाराष्ट्र एचएससी पूरक 2024 परीक्षा 16 जुलाई से 9 अगस्त तक आयोजित की गई थी। महाराष्ट्र एसएससी पूरक परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई से 31 जुलाई तक किया गया था।
महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी 2024 उत्तीर्ण मानदंड के अनुसार, छात्रों को वैकल्पिक तकनीकी विषयों में कम से कम 35% और सामाजिक विज्ञान एवं भाषा विषयों में न्यूनतम 35 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। गणित और विज्ञान में उत्तीर्ण होने के लिए 150 में से न्यूनतम 52 अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
महाराष्ट्र कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार 14,84,441 स्टूडेंट पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 97.21% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.56% दर्ज किया गया। वहीं, महाराष्ट्र कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार 13,29,684 स्टूडेंट पास हुए। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.44% है, जबकि लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.60% है।
महाराष्ट्र एचएससी ग्रेडिंग सिस्टम उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं:
छात्र नीचे बताए गए चरणों का पालन करके महाराष्ट्र बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं: