MAH HM CET 2025 Form Correction: एमएएच एचएम सीईटी एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो सक्रिय, परीक्षा तिथि, पैटर्न
Saurabh Pandey | February 24, 2025 | 02:37 PM IST | 1 min read
एमएएच एचएम सीईटी 2025 आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। एमएएच एचएम सीईटी 2025 आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 26 फरवरी को बंद हो जाएगी।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र सीईटी सेल ने महाराष्ट्र होटल मैनेजमेंट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी एमएएच एचएम सीईटी 2025 आवेदन पत्र सुधार विंडो खोल दी है। एमएएच एचएम सीईटी 2025 आवेदन फॉर्म सबमिट कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, cetcell.mahacet.org पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
एमएएच एचएम सीईटी 2025 आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। एमएएच एचएम सीईटी 2025 आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 26 फरवरी को बंद हो जाएगी।
MAH HM CET 2025 Form Correction: आवेदन सुधार विवरण
उम्मीदवार आवेदन सुधार विंडो के माध्यम से एमएएच एचएम सीईटी 2025 आवेदन पत्र पर निम्नलिखित विवरणों को एडिट कर सकेंगे।
- उम्मीदवार का नाम
- जन्मतिथि
- फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
- जेंडर
MAH HM CET 2025: परीक्षा तिथि
एमएएच बीएचएमसीटी 2025 परीक्षा 28 मार्च को आयोजित की जाएगी, जबकि एमएएच एमएचएमसीटी सीईटी 27 मार्च को आयोजित की जाएगी।
MAH HM CET 2025: परीक्षा पैटर्न
एमएएच एचएम सीईटी 2025 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। एमएएच एचएम सीईटी 2025 प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी है। एमएएच एचएम सीईटी 2025 पेपर में कुल 100 प्रश्न शामिल होंगे और पेपर को 3 खंडों में विभाजित किया जाएगा- अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग और जीके और जागरूकता।
MAH HM CET 2025: मार्किंग स्कीम
एमएएच एचएम सीईटी 2025 कुल 100 अंकों का होगा। MAН НМ СЕТ 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। एमएएच एचएम सीईटी 2025 परीक्षा की अवधि 1 घंटा 30 मिनट है।
अगली खबर
]MHT CET 2025 Registration: एमएचटी सीईटी पंजीकरण तिथि 27 फरवरी तक बढ़ी, cetcell.mahacet.org पर करें आवेदन
एमएचटी सीईटी सहित जेईई मेन और जेईई एडवांस स्कोर का उपयोग महाराष्ट्र के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई, बीटेक, बीआर्क और स्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए किया जाता है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी