Luna AI Model: आईआईटी छात्र ने गाने में सक्षम ‘स्पीच-टू-स्पीच’ एआई मॉडल किया तैयार
Press Trust of India | October 30, 2025 | 01:51 PM IST | 1 min read
आईआईटी छात्र स्पर्श अग्रवाल ने कहा कि लूना एआई आवाज (ऑडियो) को पाठ (टेक्स्ट) में बदलने के बजाय सीधे उसे मानव जैसी आवाज में बदलने के लिए प्रोसेस करता है।
नई दिल्ली: जयपुर के रहने वाले 25 वर्षीय आईआईटी छात्र स्पर्श अग्रवाल ने ‘लूना एआई’ मॉडल पेश किया है। उनका दावा है कि दुनिया में अपनी तरह का यह पहला ‘स्पीच-टू-स्पीच’ एआई मॉडल गा सकता है, फुसफुसा सकता है और भावनात्मक बुद्धिमत्ता के साथ प्रतिक्रिया दे सकता है।
स्पर्श अग्रवाल ने इसे अपने स्टार्टअप ‘पिक्सा एआई’ के तहत पेश किया है। उन्होंने कहा कि लूना एआई आवाज (ऑडियो) को पाठ (टेक्स्ट) में बदलने के बजाय सीधे उसे मानव जैसी आवाज में बदलने के लिए प्रोसेस करता है।
आईआईटी छात्र ने कहा कि इस मॉडल की प्रणाली उसे फुसफुसाने, स्वर को नियंत्रित करने और यहां तक कि गाने की भी अनुमति देती है। यह ऐसा अनुभव प्रदान करता है जो कहीं अधिक मानवीय लगता है।
अग्रवाल ने कहा, “मैंने लूना को बनाने के लिए कई जगह से संसाधन जुटाए और यहां तक कि क्रेडिट कार्ड से कर्ज भी लिया। यह इस बात का प्रमाण है कि केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि कुशलता से भारत में विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी विकसित हो सकती है।”
इस परियोजना में उनके अन्य साथी नितीश कार्तिक, अपूर्व सिंह और प्रत्यूष कुमार हैं। कुणाल शाह, कुणाल कपूर और निखिल कामथ जैसे निवेशकों द्वारा समर्थित ‘पिक्सा एआई’ का लक्ष्य लूना को वैश्विक मनोरंजन, स्वास्थ्य और ऑटोमोटिव पारिस्थितिकी तंत्र के लिए "वॉयस लेयर" बनाना है।
अग्रवाल के मुताबिक इसे लेकर वाहन निर्माताओं, गेमिंग प्लेटफॉर्म और उपभोक्ता एआई कंपनियों की ओर से शुरुआती मांग सामने आई है। स्पर्श अग्रवाल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-बीएचयू से स्नातक किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार