LSAT 2024 May Result: लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट मई सत्र रिजल्ट lsatindia.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | June 8, 2024 | 10:33 AM IST | 2 mins read
लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट मई सत्र का परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल और अन्य विवरणों की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल (एलएसएसी) ने लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट (LSAT) इंडिया 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एलएसएटी 2024 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lsatindia.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल (एलएसएसी) ने सुबह 10 बजे एलएसएटी-इंडिया मई 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट मई सत्र का परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल और अन्य विवरणों की आवश्यकता होगी। एलएसएटी-इंडिया 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम और पंजीकरण संख्या, साथ ही परीक्षा में प्राप्त अंक शामिल है। स्कोरकार्ड में मूल्यांकन प्रक्रिया और प्रतिशत के बारे में भी विवरण होता है।
एलएसएटी-इंडिया 2024 परीक्षा 16 से 19 मई तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 92 प्रश्न थे, जिन्हें 2 खंडों में विभाजित किया गया था। एलएसएटी-इंडिया 2024 परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में 2 घंटे 20 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। एलसैट इंडिया स्कोर 2024 को लॉ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पांच वर्षों के लिए वैध माना जाता है।
LSAT 2024 May Result: डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार एलएसएटी परीक्षा 2024 परिणाम की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट lsatindia.in पर जाएं।
- मुखपृष्ठ पर, "LSAT 2024 May Session Result" पर क्लिक करें।
- आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- LSAT 2024 May Session Scorecard आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आगे के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
बता दें कि एलएसएटी भारत में स्नातक और स्नातकोत्तर लॉ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। एलएसएटी इंडिया साल में दो बार आयोजित किया जाता है। पहला सत्र जनवरी में आयोजित किया गया था और दूसरा मई में आयोजित किया गया था।
इसमें देश भर में 50 से अधिक लॉ कॉलेज एलएसएटी इंडिया परीक्षा के अंकों के आधार पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश देते हैं, जिनमें 5-वर्षीय एकीकृत एलएलबी पाठ्यक्रम, 3-वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम और एलएलएम पाठ्यक्रम शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार