Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन सत्ता में आई तो अग्निपथ योजना खत्म करेंगे - राहुल गांधी
Press Trust of India | May 28, 2024 | 10:40 AM IST | 2 mins read
राहुल गांधी ने कहा- “अगर कोई अग्निवीर घायल हो जाता है या शहीद हो जाता है तो उसे न तो शहीद का दर्जा मिलेगा और न ही मुआवजा। यह भेदभाव क्यों?”
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में आई तो रक्षा सेवाओं में भर्ती की अग्निपथ योजना को खत्म कर दिया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि गठबंधन सरकार बनने पर महिलाओं के खातों में भी हर महीने 8,500 रुपये जमा किए जाएंगे।
बख्तियारपुर रैली में राहुल गांधी ने कहा, “जब इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगी, तो अग्निपथ योजना वापस ले ली जाएगी। बिहार और उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में इंडिया गठबंधन के पक्ष में लहर चल रही है। 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं होंगे।”
आगे कहा कि, “नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 2022 में घोषित इस योजना में युवा सैनिकों की नियुक्ति के बाद उन्हें ‘अग्निवीर’ कहा जाता है, जिन्हें चार साल के लिए अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जाता है। इनमें से 75 प्रतिशत अग्निवीरों को मिलने वाले कुछ लाभों के बिना ही सेवानिवृत्त किया जाएगा।
राहुल ने कहा कि, “अगर इंडिया गठबंधन की सरकार सत्ता में आई तो अग्निपथ योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे। मोदी जी ने सैनिकों को मजदूर बना दिया है। केंद्र ने सेना को दो श्रेणियों अग्निवीर और अन्य में बांट दिया है। अगर कोई अग्निवीर घायल हो जाता है या शहीद हो जाता है तो उसे न तो शहीद का दर्जा मिलेगा और न ही मुआवजा। यह भेदभाव क्यों है?”
गांधी ने कहा कि, “वह (मोदी) खुद को सच्चा देशभक्त कहते हैं, लेकिन उन्होंने अग्निपथ योजना लागू करके जवानों का अपमान किया है।” उन्होंने कहा कि, “इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर जुलाई से महिलाओं के खातों में हर महीने 8,500 रुपये जमा किए जाएंगे। इससे हर परिवार की आर्थिक स्थिति बदलेगी।”
अपने संबोधन सभा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि, “4 जून के बाद अगर ईडी मोदी से भ्रष्टाचार के बारे में पूछेगी, तो वह कहेंगे कि मुझे कुछ नहीं पता... मुझे भगवान ने ऐसा करने के लिए कहा था। राहुल ने लोगों से पूछते हुए कहा कि, क्या भगवान ने उन्हें अरबपतियों की सेवा करने के लिए भेजा है?”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’