Trusted Source Image

LNMU PAT-2024 Result: एलएनएमयू पीएचडी एडमिशन टेस्ट रिजल्ट lnmupat.in पर जारी, 33.27% अभ्यर्थी सफल

Saurabh Pandey | May 9, 2026 | 01:58 PM IST | 1 min read

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने पीएचडी एडमिशन टेस्ट 2024 में चयनित उम्मीदवार परिणाम पीडीएफ में अपना रोल नंबर देख सकते हैं। एलएनएमयू ने रिजल्ट्स के साथ-साथ प्रत्येक परीक्षा सेट की उत्तर कुंजी भी उपलब्ध करा दी है।

पीएचडी कार्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय स्तर की प्रवेश परीक्षा को एलएनएमयू पीएटी कहा जाता है। (आधिकारिक वेबसाइट)
पीएचडी कार्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय स्तर की प्रवेश परीक्षा को एलएनएमयू पीएटी कहा जाता है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने पीएचडी एडमिशन टेस्ट (PAT)-2024 का परिणाम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइटों lnmu.ac.in, lnmupat.in पर अपलोड कर दी है। इस बार की परीक्षा में कुल 831 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है, जो अब अगले चरण यानी साक्षात्कार (Interview) की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने पीएचडी एडमिशन टेस्ट 2024 में चयनित उम्मीदवार परिणाम पीडीएफ में अपना रोल नंबर देख सकते हैं। एलएनएमयू ने रिजल्ट्स के साथ-साथ प्रत्येक परीक्षा सेट की उत्तर कुंजी भी उपलब्ध करा दी है।

LNMU PAT-2024 Result: रिजल्ट डिटेल्स

  1. रोल नंबर
  2. छात्र का नाम
  3. लिंग
  4. श्रेणी
  5. पाठ्यक्रम का नाम
  6. परिणाम

LNMU PAT 2024 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एलएनएमयू की आधिकारिक वेबसाइट Inmu.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, PAT विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब PAT 2024 परिणाम लिंक चुनें।
  4. LNMU PAT 2024 परिणाम की पीडीएफ एक नई विंडो में खुल जाएगी।
  5. अब रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें और पीडीएफ डाउनलोड करें।

Also read MP Nursing Officer Admit Card 2026: एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर एडमिट कार्ड जारी, 15 मई को होगा एग्जाम

LNMU PAT 2024 Result: रिजल्ट के बाद क्या?

एलएनएमयू पीएटी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू या मौखिक परीक्षा में शामिल होना होगा। बता दें कि यूजीसी-नेट, जेआरएफ और ऐसी अन्य परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पीएटी परीक्षा से छूट दी गई थी। हालांकि, छूट प्राप्त उम्मीदवारों को एलएनएमयू पीएटी 2026 इंटरव्यू में शामिल होना होगा। एलएनएमयू पीएटी 2026 के माध्यम से पीएचडी प्रवेश के लिए साक्षात्कार 20 अंकों का होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications