Bihar B.Ed CET 2025: बिहार बीएड सीईटी पंजीकरण lnmu.ac.in पर शुरू, पात्रता मानदंड, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | April 4, 2025 | 05:09 PM IST | 2 mins read
बिहार बीएड सीईटी 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को 3 मई से 6 मई 2025 तक अपने आवेदन पत्र में वांछित बदलाव करने का मौका दिया जाएगा। बिहार में बीएड कॉलेजों में दाखिले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होंगे।
नई दिल्ली : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) ने बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड) 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 4 अप्रैल से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in पर जाकर दो वर्षीय बीएड प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार बीएड सीईटी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2025 है। उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 28 अप्रैल से 2 मई तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
बिहार बीएड सीईटी 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को 3 मई से 6 मई 2025 तक अपने आवेदन पत्र में वांछित बदलाव करने का मौका दिया जाएगा। बिहार में बीएड कॉलेजों में दाखिले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होंगे।
Bihar BEd Entrance Test 2025: एडमिट कार्ड डेट
बिहार बीएड सीईटी 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 मई को जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
Bihar BEd Entrance Test 2025: परीक्षा तिथि, रिजल्ट डेट
दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए बीएड सीईटी 2025 संभावित रूप से 24 मई को निर्धारित है, जबकि रिजल्ट 10 जून को घोषित किया जाएगा।
LMNU Bihar B.Ed CET 2025:बीएड काउंसलिंग
दो वर्षीय बीएड. एवं शिक्षा शास्त्री के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन एवं इसमें सफल उम्मीदवारों की काउंसलिंग का दायित्व ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा को सौंपा गया है।
LMNU Bihar B.Ed 2025: एलएनएमयू नोडल विश्वविद्यालय नियुक्त
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को लगातार छठी बार बीएड और शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रमों में राज्य स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करने के लिए नोडल विश्वविद्यालय नियुक्त किया गया है। इस वर्ष राजभवन ने 24 फरवरी को अधिसूचना जारी की।
पिछले वर्ष राज्य के 14 विश्वविद्यालयों से संबद्ध 341 कॉलेजों में 37,300 सीटों पर नामांकन हुआ था। इस वर्ष सीटों की संख्या बढ़ सकती है। पिछले वर्ष प्रवेश परीक्षा के लिए 2,08,818 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा