Trusted Source Image

MP Board Exams 2025: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की कल लास्ट डेट, जानें फीस

Santosh Kumar | May 30, 2025 | 03:58 PM IST | 2 mins read

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा 17 से 26 जून और 12वीं की परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक होगी।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर कल रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर कल रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं-12वीं के लिए आयोजित की जाने वाली द्वितीय परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने की बढ़ी हुई तिथि कल (31 मई) समाप्त हो रही है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो मुख्य परीक्षा में किसी विषय में फेल हो गए हैं या अनुपस्थित रहे हैं। जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय पर फॉर्म भरकर भविष्य की परीक्षाओं की तैयारी सुनिश्चित करें। एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा विद्यार्थियों को एक और मौका देती है, ताकि वे एक साल बर्बाद किए बिना अगली कक्षा में प्रवेश ले सकें।

MP Board Second Exams 2025: परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क

एमपीबीएसई ने पूरक परीक्षा प्रणाली को समाप्त कर 2025 से द्वितीय परीक्षा प्रणाली लागू कर दी है। द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क विषयों की संख्या के अनुसार निर्धारित किया गया है। एक विषय के लिए शुल्क 500 रुपये है।

दो विषयों के लिए फीस 1,000 रुपये, तीन या चार विषयों के लिए 1,500 रुपये और चार से अधिक विषयों के लिए 2,000 रुपये है। एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा के लिए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है।

Also readMPSOS Admit Card 2025 June: एमपी ओपन स्कूल एडमिट कार्ड जून सत्र के लिए mpsos.nic.in पर जारी, डाउनलोड करें

MP Board 10th, 12th Exam 2025: एमपी बोर्ड एग्जाम डेट

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा 17 से 26 जून और 12वीं की परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक होगी। छात्र को उसी स्कूल से समय पर और तय शुल्क के साथ आवेदन करना होगा, जहां से मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था।

सभी छात्रों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद प्रवेश की अनुमति नहीं है। परीक्षा के दिनों में सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश होने पर भी परीक्षा निर्धारित समय पर ही होगी।

MP Board Exams 2025: विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं

विद्यार्थी केवल अपने मूल विषय की ही परीक्षा दे सकेंगे, विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई विद्यार्थी द्वितीय परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट है तो वह पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकता है।

एमपी बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) के विद्यार्थियों के लिए पहले की तरह "बेस्ट फाइव" पद्धति लागू रहेगी। यानी कुल 6 विषयों में से केवल उन्हीं 5 विषयों को अंतिम परिणाम में जोड़ा जाएगा, जिनमें विद्यार्थी ने सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications