समिति द्वारा सत्र 2023-25 की द्वितीय वर्ष की परीक्षा 16 से 19 जून तक और सत्र 2024-26 की प्रथम वर्ष की परीक्षा 21 से 27 जून तक दो पालियों में आयोजित की गई।
राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2025 4 सितंबर को सुबह 11 बजे जारी किया गया। यह रैंकिंग शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की गई। वर्ष 2015 में शुरू की गई एनआईआरएफ रैंकिंग को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा अनुमोदित किया गया था और मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा लॉन्च किया गया था।
इस साल शीर्ष 10 की सूची में शामिल होने वाला एकमात्र आईआईटी आईआईटी दिल्ली है। वहीं, आईआईएम कलकत्ता 2024 में 5वें स्थान से फिसलकर 2025 में 7वें स्थान पर आ गया है।
इस वर्ष भी टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में आईआईटी मद्रास ने पहला स्थान हासिल किया है, वहीं मैनेजमेंट संस्थानों में आईआईएम अहमदाबाद, टॉप कॉलेजों की रैंकिंग में हिंदू कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया है।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) नीट काउंसलिंग प्रक्रिया का संचालन करती है। एमसीसी ने कहा है कि दूसरे राउंड या तीसरे राउंड में सीट के अपग्रेडेशन पर पहले राउंड या दूसरे राउंड में पहले आवंटित सीट स्वचालित रूप से रद्द हो जाएगी और किसी अन्य उम्मीदवार को आवंटित कर दी जाएगी।
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा नीट पीजी उत्तर कुंजी जारी करने की घोषणा के तुरंत बाद उम्मीदवारों द्वारा यह जनहित याचिका (PIL) दायर की गई थी।