नवीनतम समाचार

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए योग्य शिक्षकों से 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार स्कूली शिक्षा में सुधार और छात्रों के समग्र विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 10 वर्ष की नियमित सेवा वाले शिक्षकों को दिया जाएगा।

Saurabh Pandey | Jun 27, 2026

महाराष्ट्र के भिवंडी में परीक्षा से 24 घंटे पहले पेपर लीक होने के कारण रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 2026) को स्थगित कर दिया गया है। इस फैसले से राज्य के 1,028 केंद्रों पर परीक्षा देने वाले करीब 4.28 लाख उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं, जो अब नई तारीखों का इंतजार कर रहे हैं।

Saurabh Pandey | Jun 27, 2026

भारतीय रिजर्व बैंक सर्विसेज़ बोर्ड ने ग्रेड 'B' जनरल कैडर फेज-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवार 25 जुलाई 2026 को होने वाली दो शिफ्टों की फेज-2 परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

Saurabh Pandey | Jun 27, 2026

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने PGAT-II और IPS पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा (PGAT-2026) का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि काउंसलिंग से जुड़े विस्तृत निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।

Saurabh Pandey | Jun 27, 2026

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संस्थानों द्वारा ''इंजीनियरिंग, बहुविषयक अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और भविष्य के अन्य उभरते क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशने'' की घोषणा किए जाने का स्वागत किया।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications