Saurabh Pandey | June 27, 2026 | 02:45 PM IST | 1 min read
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने PGAT-II और IPS पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा (PGAT-2026) का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि काउंसलिंग से जुड़े विस्तृत निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली : इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा ने पीजीएटी II और 'इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज' (IPS) कोर्सेज के लिए हुई स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (PGAT-2026) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो छात्र इस परीक्षा में बैठे थे, वे अब बिना किसी देरी के यूनिवर्सिटी की वेबसाइट allduniv.ac.in या aupravesh2026.cbtexam.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा का स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपने पास सुरक्षित रखना होगा, क्योंकि आगामी काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान इस स्कोर कार्ड की मुख्य रूप से आवश्यकता होगी।
रजिस्ट्रेशन नंबर
रोल नंबर
कैटेगरी
अप्लाइड कोर्स
विषय-वार अंक
कुल अंक
ओवरऑल रैंक
क्वालिफाइंग स्टेटस
कैटेगरी रैंक (यदि लागू हो)
काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
PGAT स्कोरकार्ड
एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र)
कक्षा 10वीं की मार्कशीट
कक्षा 12वीं की मार्कशीट
ग्रेजुएशन (स्नातक) की मार्कशीट
ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC - यदि आवश्यक हो)
माइग्रेशन सर्टिफिकेट
कैटेगरी सर्टिफिकेट (जाति प्रमाण पत्र - यदि लागू हो)
EWS सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि)