शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली ईडबल्यूएस, डीजी और सीडबल्यूएसएन ड्रॉ रिजल्ट के तहत, शुरुआती कक्षाओं नर्सरी, केजी और कक्षा 1 के लिए सीटों का आवंटन किया गया है।
एम्स नई दिल्ली ने पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब पोर्टल से अपनी मेरिट लिस्ट देखने के साथ-साथ व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर बीएड सहायक आचार्य के 107 पदों के लिए आवेदन पोर्टल दोबारा ओपन किया है। उम्मीदवार 10 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने सत्र 2026-27 के लिए संस्थागत प्राथमिकता सीटों (10% कोटा) के तहत बीटेक, बीबीए, बीआर्क और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।
दिल्ली सरकार इस जुलाई में सभी 5,633 स्कूलों में पॉक्सो जागरूकता अभियान के तहत 'गुड टच और बैड टच' सेशन आयोजित करने जा रही है, जिसकी रिपोर्ट 15 दिनों में सौंपनी होगी।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पुलिस कांस्टेबल के 734 पदों (491 पुरुष और 243 महिला) पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा AIBE 21 की फाइनल आंसर-की आज जारी किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके बाद 15 से 18 जुलाई के बीच परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।