Saurabh Pandey | July 10, 2026 | 09:41 AM IST | 2 mins read
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा AIBE 21 की फाइनल आंसर-की आज जारी किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके बाद 15 से 18 जुलाई के बीच परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Now
नई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 की फाइनल आंसर-की आज जारी किए जाने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक पोर्टल allindiabarexamination.com पर जाकर सभी सेट (A, B, C और D) के लिए संशोधित आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इस फाइनल आंसर-की में उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद जरूरी बदलाव किए गए हैं।
AIBE 21: Answer Key & Solutions: SET-A | SET-B | SET-C | SET-D
AIBE: Complete Exam Guide | Certificate of Practice
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
AIBE 21 फाइनल आंसर की 2026 को देखने और डाउनलोड करने के लिए लॉगिन करने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार आंसर की और AIBE 21 का रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।
एआईबीई ने 10 जून को अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को अंतरिम उत्तर कुंजी की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने और 17 जून (रात 11:59 बजे) तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की जांच की गई और फाइनल आंसर की तैयार की गई है।
एआईबीई 21वीं परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद, AIBE 21 के परिणाम 15 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच घोषित होने की उम्मीद है। इस परीक्षा को पास करना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के आधार पर उम्मीदवारों को 'प्रमाण पत्र' यानी सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) दिया जाता है। भारत की अदालतों और ट्रिब्यूनल में वकालत करने के लिए यह सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
AIBE 21 परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 40 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। यदि समीक्षा के दौरान किसी गलत प्रश्न को हटाया जाता है, तो कुल अंकों का मूल्यांकन उसी के अनुसार एडजस्ट किया जाएगा।
बीसीआई ने एआईबीई परीक्षा में शामिल होने के प्रयासों की संख्या पर कोई सीमा तय नहीं की है। उम्मीदवार तब तक AIBE परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं और परीक्षा दे सकते हैं, जब तक कि वे इसमें सफल न हो जाएं।