Saurabh Pandey | July 10, 2026 | 04:04 PM IST | 1 min read
एम्स नई दिल्ली ने पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब पोर्टल से अपनी मेरिट लिस्ट देखने के साथ-साथ व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने एम्स पैरामेडिकल (बीएससी एलाइड एंड हेल्थ केयर कोर्सेज) परीक्षा 2026' का रिजल्ट घोषित कर दिया है। संस्थान द्वारा यह परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें काउंसलिंग के लिए योग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों की सूची और रोल नंबर शामिल हैं। परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी अब मुख्य पोर्टल https://aiimsexams.ac.in/ पर जाकर मेरिट लिस्ट देखने के साथ-साथ लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स दिल्ली जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए विस्तृत अधिसूचना और पूरा शेड्यूल भी जारी करेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने पर उम्मीदवारों को अपनी कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं (चॉइस फिलिंग) दर्ज करनी होंगी, जिसके आधार पर अंतिम एडमिशन के लिए सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी किए जाएंगे।