Santosh Kumar | July 10, 2026 | 04:15 PM IST | 2 mins read
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा अब एआईबीई 21 फाइनल आंसर की के आधार पर एआईबीई 21 का रिजल्ट तैयार किया जाएगा

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 21 के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर लॉग इन करके एआईबीई 21 फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 7 जून को हुई परीक्षा के बाद, प्रोविजनल आंसर की 10 जून को जारी की गई और 17 जून तक आपत्तियां स्वीकार की गईं।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा अब एआईबीई 21 फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। एआईबीई 21 फाइनल आंसर-की की मदद से उम्मीदवार अपने जवाबों की सही-सही जांच कर सकते हैं।
एआईबीई फाइनल आंसर की पीडीएफ पर किसी भी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। यह आंसर की परीक्षा के सभी सेट (A, B, C, D) के लिए लागू होगी। बीसीआई द्वारा एआईबीई 21 रिजल्ट की घोषणा जल्द होने वाली है।
बीसीआई के अनुसार, एआईबीई 21 का रिजल्ट 14 से 18 जुलाई के बीच घोषित होने की संभावना है। उम्मीदवार वेबसाइट पर अपना एप्लीकेशन नंबर या हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि डालकर अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एआईबीई 21 आंसर-की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
सफल उम्मीदवारों को 'सर्टिफिकेट ऑफ़ प्रैक्टिस' दिया जाएगा। जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 100 में से कम से कम 45 मार्क्स जबकि एससी, एसटी और पीडबल्यूडी के लिए 40 मार्क्स तय किए गए हैं।
इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। लाखों लॉ ग्रेजुएट इस परीक्षा का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि वे सीओपी मिलने के बाद ही लॉ की प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं। बीसीआई कोई भी अपडेट या नोटिस अपनी वेबसाइट पर ही पब्लिश करेगा।