Santosh Kumar | July 10, 2026 | 05:30 PM IST | 1 min read
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली ईडबल्यूएस, डीजी और सीडबल्यूएसएन ड्रॉ रिजल्ट के तहत, शुरुआती कक्षाओं नर्सरी, केजी और कक्षा 1 के लिए सीटों का आवंटन किया गया है।

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए नर्सरी, केजी और क्लास 1 में एडमिशन के लिए दूसरी ड्रॉ लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली स्कूल एडमिशन सेकंड ड्रॉ लिस्ट में माता-पिता अपने बच्चों के नाम और एडमिशन का स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं। यह लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in या ewsadmissions.delhi.gov.in पर उपलब्ध है।
डीओई द्वारा दूसरी ड्रॉ लिस्ट मुख्य रूप से ईडबल्यूएस, डीजी और सीडबल्यूएसएन कैटेगरी के लिए जारी की गई है। इस लिस्ट के जारी होने के बाद, अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली ईडबल्यूएस, डीजी और सीडबल्यूएसएन ड्रॉ रिजल्ट के तहत, शुरुआती कक्षाओं नर्सरी, केजी और कक्षा 1 के लिए सीटों का आवंटन किया गया है। चयनित छात्रों को एसएमएस अलर्ट भी भेजे गए हैं।
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से दिल्ली स्कूल एडमिशन सेकंड ड्रॉ लिस्ट ऑनलाइन देख या डाउनलोड कर सकते हैं-
Also readUDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
चुने गए छात्रों को दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। मूल दस्तावेज—जैसे आय प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, और विकलांगता प्रमाण पत्र (सीडबल्यूएसएन के लिए) संबंधित जोनल कार्यालयों में जमा करने होंगे।
सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्कूल में दाखिला पक्का माना जाएगा। इस ड्रॉ के नतीजों से दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर, वंचित और विशेष जरूरत वाले हजारों बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का मौका मिलेगा।
बोर्ड ने रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली है और इसे जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Santosh Kumar