आईसीएआई ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे और उन्हें ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक वैध आईडी प्रूफ के साथ एक प्रिंटेड कॉपी ले जानी चाहिए।
इस वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक किया गया था। यूपी बोर्ड परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी।
आईआईएम लखनऊ ने घोषणा की है कि वर्तमान में आईआईटी दिल्ली में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत प्रोफेसर मनमोहन प्रसाद गुप्ता शीघ्र ही संस्थान के निदेशक का कार्यभार संभालेंगे।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ एक ही दिन घोषित करता है। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। इस वर्ष भी बोर्ड दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ जारी करेगा।