Santosh Kumar | June 12, 2026 | 04:07 PM IST | 2 mins read
पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जिन उम्मीदवारों की शिफ्ट तय है, उन्हें प्रोसेस शुरू होने से 1 घंटे पहले वेरिफिकेशन वाली जगह पर पहुंचना होगा।

नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेटीएमएसीसीई) 2025 के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दी है। मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान और एप्लाइड इंग्लिश विषयों के लिए यह प्रक्रिया 19 और 20 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ उपस्थित होना होगा।
आयोग ने आधिकारिक पोर्टल jssc.jharkhand.gov.in पर अधिसूचना जारी की है। इसमें लिखित परीक्षा पास करने वाले योग्य उम्मीदवारों को तय तारीखों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने संबंधित विषयों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है और उन्हें सलाह दी है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) का शेड्यूल देख लें।
ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है; वेरिफिकेशन के बिना उम्मीदवार को अंतिम सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। डीवी आयोग के कार्यालय (काली नगर, टी गार्डन, नामकुम, रांची) में होगा।
पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जिन उम्मीदवारों की शिफ्ट तय है, उन्हें प्रोसेस शुरू होने से 1 घंटे पहले वेरिफिकेशन वाली जगह पर पहुंचना होगा।
18 और 19 जून को होने वाली प्रमाण पत्र जांच में जो अभ्यर्थी शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें 24 जून को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अंतिम मौका दिया जाएगा। इसके बाद अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
केवल वही सर्टिफिकेट मान्य होंगे जिनकी जानकारी उम्मीदवार ने आवेदन करते समय दी थी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि आवश्यक हो, तो रिक्तियों के अनुसार अन्य उम्मीदवारों को भी सत्यापन के लिए बुलाया जा सकता है।
पुलिस उपाधीक्षक (एसटीएफ प्रयागराज इकाई) शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक गिरोह अभ्यर्थियों से संपर्क कर परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम की मांग कर रहा है।
Press Trust of India