JSSC Recruitment 2024: झारखंड इंटर लेवल प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन शुरू, 864 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | July 16, 2024 | 02:36 PM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर क्लर्क (रेगुलर) के 836 पद, स्टेनोग्राफर के 27 पद और जूनियर क्लर्क (बैकलॉग) का 1 पद भरा जाएगा।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू कर दी है। उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट jssc.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त तय की गई है।
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 864 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें से जूनियर क्लर्क (रेगुलर) के 836 पद, स्टेनोग्राफर के 27 पद और जूनियर क्लर्क (बैकलॉग) का 1 पद शामिल है।
Jharkhand Inter Level Competitive Exam 2023: शैक्षणिक योग्यता
- जूनियर क्लर्क के लिए मान्यता प्राप्त महाविद्यालय/ संस्थान से 12वीं पास हो। साथ ही, कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग स्पीड कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
- स्टेनोग्राफर पद के लिए कैंडिडेट 12वीं पास हो, साथ ही स्टेनोग्राफी व टाइपिंग आनी चाहिए। स्टेनोग्राफी 80 शब्द प्रति मिनट, हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट (SC/ST-25 शब्द प्रति मिनट) होनी चाहिए।
अनारक्षित व ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों की आयु 35 वर्ष हो। इसके अलावा, अत्यंत पिछड़ा वर्ग व पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की अधिकतम 37 साल, अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग की महिला उम्मीदवारों की अधिकतम 38 साल होनी चाहिए। एससी/ एसटी वर्ग के पुरुष व महिला की आयु 40 साल हो।
झारखंड इंटर लेवल प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल - 2 और पे मैट्रिक्स लेवल - 4 के तहत वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
JSSC Bharti 2024: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर What's New सेक्शन में विजिट करें।
- अब, Online Application for JIS(CKHT)CCE-2023 पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- लॉगिन के माध्यम से आवश्यक जानकारी दर्ज करके फॉर्म भरें।
- इसके बाद शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा