JSSC Constable Recruitment 2024: झारखंड कांस्टेबल भर्ती की आखिरी तारीख कल, 4919 पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
Santosh Kumar | February 20, 2024 | 07:01 AM IST | 2 mins read
झारखंड कांस्टेबल भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा पुलिस कांस्टेबल के 4919 पदों पर भर्ती के लिए कल यानी 21 फरवरी को आखिरी दिन है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jsscjcce23.onlinereg.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एप्लिकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी है, जबकि करेक्शन की अंतिम तिथि 26 से 28 फरवरी है।
आयोग ने अभी तक परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है। झारखंड कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा (जेसीसीई) 2023 के तहत आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा।
वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये तय किया गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग की मदद से किया जा सकता है।
JSSC Constable Age Limit: जेएसएससी कांस्टेबल आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2023 को 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही ओबीसी वर्ग की आयु 27 वर्ष, एससी और एसटी वर्ग की 30 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।
Jharkhand Constable Exam: पात्रता मानदंड
झारखंड कांस्टेबल भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही पुरुष की ऊंचाई 160 सेमी और छाती 81 सेमी होनी चाहिए। जबकि महिलाओं के लिए आवश्यक ऊंचाई 148 सेमी है। साथ ही मेल कैंडिडेट को 60 मिनट में 10 किमी व फीमेल कैंडिडेट को 30 मिनट में 5 किमी की दौड़ पूरी करनी होगा। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आयोग का आधिकारिक नोटिस पढ़ें।
JSSC Constable Recruitment 2024: आवेदन के चरण
उम्मीदवार झारखंड कांस्टेबल प्रतियोगिता परीक्षा (जेसीसीई) 2023 के तहत नीचे दिए गए चरणों का पालन करते हुए आवेदन कर सकते हैं:
-
आधिकारिक वेबसाइट jsscjcce23.onlinereg.in पर जाएं।
-
Apply Online पर क्लिक करके पंजीकरण फॉर्म भरें।
-
यहां मांगी गई आवश्यक जानकारी देते हुए दस्तावेज अपलोड करें।
-
इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
-
भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच