JPSC CSE Prelims Result 2023: जेपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परिणाम jpsc.gov.in पर जारी; 7,011 उम्मीदवार उत्तीर्ण
Santosh Kumar | April 23, 2024 | 07:59 PM IST | 2 mins read
जेपीएससी सीएसई परीक्षा 2024 झारखंड के विभिन्न जिलों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई।
नई दिल्ली: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा (जेसीसीएससीई) प्रारंभिक 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से जेपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग अधिसूचना जारी करते हुए रिजल्ट की घोषणा की है।
परीक्षा का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंसियल की जरूरत होगी। जेपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 17 मार्च को राज्य के विभिन्न शहरों में फैले परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल, कुल 3.2 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
जेपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा में कुल 7,011 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। नियमों के अनुसार, मुख्य परीक्षा के लिए केवल 5,130 उम्मीदवारों का चयन किया जाना था, लेकिन जितने उम्मीदवारों ने सभी श्रेणियों में समान अंक प्राप्त किए, उन्हें उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया।
JPSC CSE Prelims Result 2023: ऐसे जांचें परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 आसानी से देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Jharkhand JPSC CSE Prelims Result 2023 Link देखें और उस पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी इसमें अपना रोल नंबर और परिणाम जांचें।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
Jharkhand JPSC CSE Result 2023 Cutoff: कट-ऑफ अंक जारी
जेपीएससी ने सभी श्रेणियों के लिए कट-ऑफ अंक भी घोषित कर दिए हैं। अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कट-ऑफ 246 था, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) के लिए यह 236 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 224 है।
बता दें कि जेपीएससी सीएसई परीक्षा 2024 झारखंड के विभिन्न जिलों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार