Trusted Source Image

JPSC ACF Main Result 2024: झारखंड सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, फिजिकल टेस्ट डेट जानें

Saurabh Pandey | July 8, 2026 | 02:45 PM IST | 2 mins read

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक वन संरक्षक मुख्य (लिखित) परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

आयोग ने इस परीक्षा का परिणाम अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर अपलोड कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आयोग ने इस परीक्षा का परिणाम अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर अपलोड कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक वन संरक्षक मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक परीक्षण में शामिल होना होगा।

जेपीएससी द्वारा जारी इस रिजल्ट पीडीएफ में कुल 408 उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए योग्य घोषित किया गया है। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सहायक वन संरक्षक मुख्य (लिखित) परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक (5 अप्रैल 2026 को छोड़कर) किया गया था।

आयोग ने इस परीक्षा का परिणाम अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर अपलोड कर दिया है, जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर का मिलान कर सकते हैं। इसके साथ ही आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि परीक्षाफल में कोई टंकण या अन्य त्रुटि पाई जाती है, तो उसमें सुधार करने का पूरा अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।

JPSC ACF Mains Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले झारखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए "Result of Assistant Conservator of Forest (Written) Examination-2024" लिंक पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करते ही सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर की एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  4. इस पीडीएफ में अपने रोल नंबर को सर्च करें।
  5. अंत में इस रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Also read UP PGT Final Result 2026: उत्तर प्रदेश प्रवक्ता भर्ती का फाइनल रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जारी, कट-ऑफ जानें

28 और 29 जुलाई को होगा फिजिकल टेस्ट

जेपीएससी एसीएफ मुख्य (लिखित) परीक्षा में सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। फिजिकल टेस्ट 28 और 29 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित स्थल, सटीक समय और अन्य दिशानिर्देशों से संबंधित विस्तृत सूचना आयोग द्वारा बाद में अलग से प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के अपडेट्स और आधिकारिक सूचनाओं के लिए लगातार जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in को चेक करते रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications