JoSAA Counselling 2024: जोसा राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम josaa.nic.in पर जारी, शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | July 4, 2024 | 10:34 PM IST | 2 mins read
JoSAA राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने आज यानी 4 जुलाई को JoSAA काउंसलिंग 2024 के लिए राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर JoSAA राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
JoSAA राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट लॉगिन विंडों में पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि सहित अपने विवरण दर्ज करके जोसा राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी शेड्यूल के अनुसार, सीट आवंटित छात्रों को 8 जुलाई तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान और दस्तावेज अपलोड करना होगा। शुल्क भुगतान से संबंधित मुद्दों का समाधान 9 जुलाई को किया जाएगा। जो छात्र बीटेक काउंसलिंग प्रक्रिया में रुचि नहीं रखते हैं और अपनी सीट वापस लेना चाहते हैं, वे 5 से 9 जुलाई के बीच सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकल सकते हैं।
JoSAA राउंड 4 और 5 सीट आवंटन परिणाम 2024 क्रमशः 10 जुलाई और 17 जुलाई को जारी किए जाएंगे। JoSAA काउंसलिंग पूरी होने के बाद सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (CSAB) 17 जुलाई से 24 जुलाई तक NIT सिस्टम (NIT, IIIT, IIEST और अन्य GFTI की सीटें) में बची हुई सीटों के लिए काउंसलिंग के दो राउंड आयोजित करेगा।
JoSAA round 3 seat allotment result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
जोसा राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम नीचे दिए गए चरणों की सहायता से जांच सकते हैं:
- JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- JoSAA राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिपोर्टिंग पूरी करें, शुल्क भुगतान करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट निकाल लें।
JoSAA round 3 counselling schedule: काउंसलिंग शेड्यूल
अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में JoSAA राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
|
JoSAA राउंड 3 सीट आवंटन |
4 जुलाई |
|
ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज अपलोड |
4 जुलाई से 8 जुलाई तक |
|
शुल्क भुगतान और दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि |
8 जुलाई |
|
शुल्क भुगतान से संबंधित समस्याओं का समाधान (यदि कोई हो)। प्रश्नों का उत्तर देने का अंतिम दिन |
9 जुलाई |
|
सीट वापसी की शुरुआत, सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलना |
5 जुलाई से 8 जुलाई |
|
निकासी प्रश्न का उत्तर (Withdrawal query response) |
9 जुलाई |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच