JNVST Class 6, 9 Result 2025: जेएनवीएसटी 2025 कक्षा 6 और 9 के मार्क्स जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | April 23, 2025 | 04:02 PM IST | 2 mins read
जवाहर नवोदय रिजल्ट कक्षा 6 और 9 के मार्क्स देखने के लिए, छात्रों को लॉगिन विंडो में रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (जेएनवीएसटी) 2025 के अंक जारी कर दिए हैं। जो छात्र जेएनवीएसटी 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं। एनवीएस द्वारा कक्षा 6 के लिए 18 जनवरी को और कक्षा 9 के लिए 8 फरवरी को परीक्षा आयोजित की गई।
New: JNVST Class 6 Admit Card 2027-28 Link Out
JNVST 2027-28 Admission Link: Class 9 Lateral Entry | Class 11
JNVST 2027: Mock Test | Most Important Questions
Don't Miss: JNV Class 6 QP 2026 | JNV Class 6 Answer Key 2026
जेएनवीएसटी कक्षा 6 और 9 जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। जवाहर नवोदय रिजल्ट कक्षा 6 और 9 के मार्क्स देखने के लिए, छात्रों को लॉगिन विंडो में रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
JNVST Result 2025: जेएनवीएसटी कटऑफ अंक जारी
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से नवोदय कक्षा 9 एलईएसटी अंक और कट-ऑफ की जांच कर सकते हैं। जेएनवी कक्षा 9 एलईएसटी 2025 के लिए कटऑफ अंक और आंसर की 15 अप्रैल को एनवीएस द्वारा जारी की गई।
इसके अलावा एनवीएस ने कक्षा 6 के लिए कटऑफ सूची और जेएनवीएसटी कक्षा 6 आंसर की 9 अप्रैल को जारी की। जेएनवी कटऑफ अंकों में, प्रत्येक राज्य के विभिन्न जिलों और कोटा के अनुसार कटऑफ अंक तय किए गए हैं।
JNVST 6, 9 Result 2025: 25 मार्च को जारी हुए थे नतीजे
इससे पहले कक्षा 6 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) 2025 (समर बाउंड) का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को चेक करने के लिए लिंक उपलब्ध कराया गया। साथ ही प्रवेश प्रारूप की जानकारी भी दी गई।
25 मार्च 2025 को ही कक्षा 9 के लिए लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट (लेस्ट) 2025 का रिजल्ट चेक करने के लिए एक लिंक भी उपलब्ध कराया गया। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रारूप की जानकारी भी उसी दिन वेबसाइट पर जारी की गई।
Also read JNVST Class 6th Answer Key 2025: जेएनवीएसटी क्लास 6th आंसर की, कटऑफ अंक जारी, डाउनलोड करें
Navodaya Result 2025: कक्षा 6 और 9 के अंक कैसे जांचें?
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेएनवीएसटी 2025 कक्षा 6 और 9 के मार्क्स की जांच कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- navodaya.gov.in/nvs/en/Admission-JNVST/Admission-Notifications/
- जेएनवीएसटी 2025 कक्षा 6 और 9 मार्क्स लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- जेएनवीएसटी कक्षा 6 और 9 के मार्क्स स्क्रीन पर दिखेंगे।
- इसे चेक करें और जेएनवीएसटी मार्कशीट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]Maharashtra Board Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट mahahsscboard.in पर जल्द, डाउनलोड चरण जानें
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, रोल नंबर, विषयवार प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, कुल अंक, डिवीजन और परिणाम की स्थिति (पास/फेल) सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी