JNU: जेएनयूएसयू के ‘जनमत संग्रह’ में छात्रों ने पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा बहाल करने का समर्थन किया
Press Trust of India | May 25, 2025 | 03:48 PM IST | 1 min read
वामपंथी ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (आइसा) ने छात्रों से प्रवेश परीक्षा की बहाली के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी।
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) द्वारा आयोजित ‘जनमत संग्रह’ में भाग लेने वाले छात्रों ने पीएचडी के लिए विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा (जेएनयूईई) को फिर से शुरू करने के पक्ष में भारी मतदान किया है। विश्वविद्यालय परिसर के छात्रावास क्षेत्रों में शनिवार (24 मई, 2025) को मतदान किया गया।
शनिवार को 5 पांच बजे से रात 10 बजे तक हुए मतदान में कुल 1,424 वोट डाले गए, जिनमें से 1,323 वोट जेएनयूईई को फिर से शुरू करने के पक्ष में पड़े। कुल 96 छात्रों ने इसके खिलाफ मतदान किया, जबकि पांच मतों को अमान्य घोषित किया गया।
विश्वविद्यालय छात्र संघ ने एक बयान जारी कर 2025 में दाखिले के लिए आंतरिक पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के अपने वादे से कथित रूप से पीछे हटने के लिए जेएनयू की कुलपति की आलोचना की। कुलपति ने यह वादा 16 दिनों की भूख हड़ताल के दौरान किया था।
Also read JNU PG Admission 2025: जेएनयू पीजी एडमिशन पंजीकरण jnuee.jnu.ac.in पर शुरू, कंपलीट शेड्यूल जानें
जेएनयूएसयू ने बयान में कहा, ‘‘कुलपति अपने वादे से पीछे हट गईं। जेएनयू की कुलपति ने स्कूलों के डीन और विशेष केंद्रों के अध्यक्षों की राय को जानबूझकर नजरअंदाज किया, जबकि वे जेएनयूईई के पक्ष में थे।” वामपंथी ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (आइसा) ने छात्रों से प्रवेश परीक्षा की बहाली के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी।
बता दें, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के पास जेएनयूएसयू का अध्यक्ष पद है। नीतीश कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि पीएचडी में दाखिला प्रवेश परीक्षा के जरिए हो, यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग)- नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) के आधार पर नहीं। यह हमारी पुरानी मांग है।’’
जेएनयूएसयू के सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर किए गए पोस्ट के अनुसार, “छात्रावास क्षेत्रों में 10 बूथों पर जनमत संग्रह हुआ, जिसमें नर्मदा, CBH, कोयना-शिप्रा, गोदावरी ढाबा, साबरमती ढाबा, गंगा हॉस्टल, लोहित हॉस्टल, माही-मांडवी लॉन,बीपीएच और सतलुज छात्रावास बूथ शामिल है।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम