JIPMER 2024: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट में पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए पंजीकरण कल होगा बंद
Abhay Pratap Singh | April 22, 2024 | 03:16 PM IST | 2 mins read
जिपमर जुलाई सत्र 2024 प्रवेश परीक्षा 5 मई को डेढ़ घंटे की अवधि के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) द्वारा जुलाई 2024 सत्र के लिए पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप (पीडीएफ) और पोस्ट डॉक्टरल सर्टिफिकेट कोर्स (पीडीसीसी) के लिए पंजीकरण विंडो कल यानी 23 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। जिपमर 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर भर सकते हैं।
अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। इसके अलावा जिपमर एंट्रेस एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
जुलाई 2024 सत्र के लिए JIPMER 2024 एंट्रेंस एग्जाम 5 मई को आयोजित की जाएगी। जिपमर परीक्षा 2024 का आयोजन एक पाली में सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक किया जाएगा। उम्मीदवार JIPMER 2024 एडमिट कार्ड 29 अप्रैल से 4 मई 2024 तक डाउनलोड कर सकेंगे।
JIPMER 2024 एंट्रेंस एग्जाम बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, नई दिल्ली, पुडुचेरी और कोच्चि सहित कुल आठ शहरों में आयोजित की जाएगी। जिपमर आवेदन फॉर्म 2024 भरने वाले उम्मीदवारों को तीन परीक्षा शहरों का चयन करने का विकल्प दिया गया है।
संस्थान द्वारा 15 मई या उससे पहले JIPMER 2024 मेरिट सूची जारी की जाएगी। वहीं, चयनित छात्रों के लिए 1 जुलाई 2024 से पाठ्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। जिपमर एप्लीकेशन फॉर्म से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
JIPMER Exam Pattern 2024: परीक्षा पैटर्न
पीडीएफ और पीडीसीसी में प्रवेश लेने वाले छात्र जिपमर जुलाई 2024 सत्र एंट्रेस एग्जाम 2024 का पैटर्न नीचे देख सकते हैं:
- जिपमर प्रवेश परीक्षा 2024 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में डेढ़ घंटे यानी 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित होगी।
- जीआईपीएमईआर 2024 एंट्रेस एग्जाम में प्रश्नपत्र अंग्रेजी माध्यम में छात्रों को दिया जाएगा।
- जीआईपीएमईआर पेपर में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
- टाई मामले में कम गलत अंक वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी