JIPMER Admit Card 2024: जिपमर एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज होगा जारी, परीक्षा 5 मई को
Abhay Pratap Singh | April 29, 2024 | 07:29 AM IST | 2 mins read
पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप और पोस्ट डॉक्टरल सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्र जिपमर प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
नई दिल्ली: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) द्वारा पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप और पोस्ट डॉक्टरल सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए आज यानी 29 अप्रैल को जिपमर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर जिपमर हाल टिकट 2024 देख सकते हैं।
उम्मीदवार 4 मई तक जिपमर एटमिट कार्ड 2024 ऑनलाइन मोड में लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। JIPMER 2024 एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, जन्म तिथि, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा शहर और रोल नंबर जैसे आवश्यक विवरण शामिल होंगे।
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा जिपमर प्रवेश परीक्षा 5 मई 2024 को आयोजित की जाएगी। JIPMER 2024 प्रवेश परीक्षा रविवार के दिन एक पाली में सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
इच्छुक चिकिसक पेशेवरों के लिए JIPMER 2024 प्रवेश परीक्षा देश भर के आठ शहरों बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, नई दिल्ली, पुदुचेरी और कोच्चि में आयोजित होगी। जिपमर आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को तीन परीक्षा शहर चुनने का विकल्प दिया गया था। इसके अलावा अभ्यर्थियों के लिए कट-ऑफ प्रतिशत न्यूनतम 50% तय की गई है।
पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप (पीडीएफ) और पोस्ट डॉक्टरल सर्टिफिकेट कोर्स (PDCC) के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए जिपमर प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी, जिसमें केवल बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। मेरिट सूची 15 मई को जारी की जाएगी। वहीं, जिपमर पीडीएफ और पीडीसीसी पाठ्यक्रम 1 जुलाई से शुरू होंगे।
जिपमर प्रवेश परीक्षा 2024 सीबीटी मोड (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) में आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनमें से प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। टाई मामले में कम नेगेटिव अंक वाले उम्मीदवारों और उसके बाद अधिक आयु वाले कैंडिडेट को वरीयता दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र