JIPMER 2024 Admit Card: जिपमर एडमिट कार्ड पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप, सर्टिफिकेट कोर्स के लिए जारी; परीक्षा 5 मई को
Abhay Pratap Singh | May 2, 2024 | 06:17 PM IST | 1 min read
जिपमर एंट्रेंस एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले कैंडिडेट 4 मई तक जिपमर प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) ने जुलाई 2024 सत्र के लिए पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप (पीडीएफ) और पोस्ट डॉक्टरल सर्टिफिकेट कोर्स (पीडीसीसी) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर JIPMER 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जिपमर एंट्रेंस एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार 4 मई तक जिपमर हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। JIPMER 2024 प्रवेश पत्र में उम्मीदवार आवंटित परीक्षा शहर का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा समय, फोटो और हस्ताक्षर सहित अन्य विवरण देख सकते हैं।
JIPMER 2024 प्रवेश परीक्षा 5 मई को सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित होगी। जिपमर एंट्रेंस एग्जाम 1 घंटे 30 मिनट यानी 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए 15 मई को मेरिट सूची जारी की जा सकती है।
Also read NERIST NEE Admit Card 2024: एनईआरआईएसटी एंट्रेंस एग्जाम के लिए हाल टिकट जारी, 11 और 12 मई को परीक्षा
नोटिस के अनुसार, जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा जिपमर पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप और पोस्ट डॉक्टरल सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 28 जून को शुरू की जाएगी। वहीं, संस्थान द्वारा एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए 1 जुलाई 2024 से शैक्षिणिक सत्र की शुरुआत की जाएगी।
जिपमर प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप और पोस्ट डॉक्टरल सर्टिफिकेट कोर्स के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। जिपमर एंट्रेंस एग्जाम 2024 में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जिपमर पेपर में कुल 100 प्रश्न शामिल होंगे।
जिपमर प्रवेश परीक्षा 2024 कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। जिपमर प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। टाई मामले में कम नेगेटिव अंक वाले उम्मीदवारों और फिर अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।
अगली खबर
]UP Madarsa Board Result 2024: यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट जल्द होगा जारी, लॉगिन क्रेडेंशियल से कर सकेंगे डाउनलोड
पिछले साल, यूपी मदरसा बोर्ड परिणाम 2023 की घोषणा 27 जुलाई, 2023 को की गई थी। हालाँकि, इस वर्ष अभी तक आधिकारिक तौर पर परिणाम जारी करने की तिथि की पुष्टि नहीं की गई है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’