Jharkhand School News: प्रिंसिपल ने संदेश लिखने पर 80 छात्राओं को शर्ट उतारने का दिया आदेश, जांच शुरू
Press Trust of India | January 12, 2025 | 10:38 AM IST | 1 min read
अभिभावकों ने डिप्टी कमिश्नर से शिकायत की कि 10वीं के विद्यार्थी परीक्षा के बाद एक-दूसरे की शर्ट पर संदेश लिखकर 'पेन डे' मना रहे थे।
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल पर कक्षा 10 की 80 छात्राओं को संदेश लिखने पर अपनी शर्ट उतारने का आदेश देने का आरोप लगा है, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
लड़कियों को कथित तौर पर शर्ट के बिना ब्लेजर पहनकर घर लौटने के लिए मजबूर किया गया। धनबाद की डिप्टी कमिश्नर माधवी मिश्रा ने बताया कि यह घटना 10 जनवरी को जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह स्थित स्कूल में हुई।
अभिभावकों ने डिप्टी कमिश्नर से शिकायत की कि 10वीं के विद्यार्थी परीक्षा के बाद एक-दूसरे की शर्ट पर संदेश लिखकर 'पेन डे' मना रहे थे। जिस पर प्रिंसिपल ने इस जश्न पर आपत्ति जताई और छात्राओं से शर्ट उतारने को कहा।
Also read छात्राओं के शौचालयों में तांक-झांक के आरोप में 2 गिरफ्तार, कॉलेज प्राचार्य समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज
हालांकि छात्राओं ने इसके लिए माफी मांगी, लेकिन सभी छात्राओं को बिना शर्ट के ब्लेजर में घर वापस भेज दिया गया। कमिश्नर माधवी मिश्रा ने कहा, "कई अभिभावकों ने प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
धनबाद के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हमने कुछ पीड़ित लड़कियों से भी बात की है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। मामले की जांच चल रही है और मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा