JSSC Constable Admit Card 2025: झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती पीईटी एडमिट कार्ड jssc.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | January 28, 2025 | 11:00 AM IST | 2 mins read
जेएसएससी कांस्टेबल भर्ती पीईटी शेड्यूल के अनुसार, आयोग 9 फरवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन करेगा।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए फिजिकल टेस्ट (PET) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जेएसएससी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। पीईटी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, आयोग 9 फरवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन करेगा। फिजिकल टेस्ट झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पहला चरण है।
झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 60 मिनट में 10 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 40 मिनट में 5 किमी की दौड़ लगानी होगी। झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के सीने की माप ली जाएगी।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 अभियान के माध्यम से कुल 4,919 कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा। झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के तहत उम्मीदवारों के चयन के लिए पीईटी, पीएमटी, मेडिकल टेस्ट और उसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयनित कैंडिडेट को 19,000 से 63,200 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
जेएसएससी कांस्टेबल भर्ती फिजिकल टेस्ट में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए झारखंड कांस्टेबल पीईटी हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। JSSC कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को हाल टिकट के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Jharkhand Constable Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार झारखंड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर Important Links के तहत Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब JSSC Constable/JCCE 2023 Admit card लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट दर्ज करें।
- जेएसएससी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा और इसे डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’