Jharkhand NEET PG 2024 Counselling: झारखंड नीट पीजी राउंड 2 फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज से शुरू, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | December 12, 2024 | 11:52 AM IST | 2 mins read
झारखंड नीट पीजी राउंड 2 के लिए फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। मेरिट सूची 16 दिसंबर को जारी की जाएगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीईसीईबी) ने एमडी/ एमएस/डिप्लोमा और डीएनबी जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। झारखंड नीट पीजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 23 दिसंबर को जारी होगा।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
झारखंड नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। झारखंड नीट पीजी 2024 राउंड 2 की मेरिट सूची 16 दिसंबर को जारी की जाएगी।
Jharkhand NEET PG 2024 Counselling: राउंड 2 महत्वपूर्ण तिथि
झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 17 दिसंबर से शुरू होगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, झारखंड नीट पीजी 2024 राउंड 2 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19 दिसंबर है।
झारखंड नीट पीजी 2024 राउंड 2 चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि भी 19 दिसंबर है। अभ्यर्थियों को 20 दिसंबर को अपनी च्वाइस एडिट करने का मौका भी मिलेगा। इसके बाद सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 28 दिसंबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग 2024 4 चरणों में हो रही है - राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड।
NEET PG 2024 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- नीट पीजी का एडमिट कार्ड
- मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा का प्रमाण पत्र
- बिहार/झारखंड मेडिकल काउंसिल या MCI द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र
- एमबीबीएस परीक्षा के सभी सेमेस्टर की मार्कशीट
- प्रयास प्रमाण पत्र (कितने बार असफल हुए, इसका विवरण)
- पहचान पत्र (PAN कार्ड/आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/पासपोर्ट)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र (डी.सी./एस.डी.ओ. द्वारा जारी)
- 12 महीने की रोटेटरी इंटर्नशिप का समापन प्रमाण पत्र
- रजिस्ट्रेशन के समय उपयोग किए गए दो पासपोर्ट साइज फोटो
- नौकरी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC)
अगली खबर
]NEET 2025: नीट में आवेदन के लिए उम्र सीमा क्या है? जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
नीट यूजी 2025 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को लेकर छात्रों के मन में कई सवाल हैं। क्या इसमें कोई बदलाव हो सकता है? एनटीए ने एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया या अटेम्प्ट लिमिट में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार