JCECE Paramedical Exam 2025: झारखंड पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, एग्जाम डेट में भी बदलाव
Santosh Kumar | June 11, 2025 | 04:33 PM IST | 1 min read
जेसीईसीई पैरामेडिकल परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 5 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 16 जून 2025 निर्धारित की गई।
नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए झारखंड पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा पंजीकरण 2025 की डेट आगे बढ़ा दी है। जो छात्र झारखंड राज्य भर में सरकारी और निजी संस्थानों में फार्मेसी, रेडियोग्राफी और लैब अटेंडेंस कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक हैं, वें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र भर सकते हैं।
इन कार्यक्रमों के अलावा, डीएमएलटी/एमएलटी/लैब तकनीशियन/ओटी तकनीशियन/सहायक एक्स-रे/रेडियो इमेजिंग/रेडियोग्राफर/ऑप्थैल्मिक सहायक/ईसीजी तकनीशियन और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए भी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जो छात्र पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं, उन्हें विज्ञान स्ट्रीम से 12वीं पास होना चाहिए और इसके लिए कोई आयु सीमा नहीं है, जबकि फार्मेसी कोर्स के लिए 31 दिसंबर 2025 तक न्यूनतम 17 वर्ष के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
JCECEB Paramedical Exam 2025: आवेदन लास्ट डेट और शुल्क
झारखंड पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों को आवेदन शुल्क के रूप में 900 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी और महिला वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये है।
जेसीईसीई पैरामेडिकल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 5 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 16 जून 2025 निर्धारित की गई। बोर्ड ने झारखंड प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम में भी बदलाव किया है।
JCECEB 2025 Paramedical Exam: परीक्षा शेड्यूल
पहले यह परीक्षा 29 जून को होनी थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 20 जुलाई कर दिया गया है। इंटरमीडिएट स्तर के फार्मेसी और पैरामेडिकल (पीसीबी/पीसीएम ग्रुप) पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
जबकि मैट्रिकुलेशन लेवल सर्टिफिकेट कोर्स की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। नई तिथि से छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
अगली खबर
]NEET SS Counselling 2025: नीट एसएस राउंड 2 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल से शुरू
पंजीकृत उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से समिति द्वारा जारी किए गए राउंड 2 नीट एसएस के फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को देख सकते हैं। इससे पहले, एमसीसी ने नीट एसएस राउंड 2 के शेड्यूल को संशोधित किया।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार